Advertisements

साउथ कोरिया में भगदड़ मचने से अब तक 151 की मौत।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में हैलोवीन उत्सव के दौरान भगदड़ मचने से 151 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 लोग घायल हो गए। मरने वालों में 19 विदेशी भी शामिल है। इस घटना से पूरी दुनिया में शोक की लहर है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री चुने गए ऋषि सुनक , अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो समेत कई वैश्विक नेताओं ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, सियोल में मची भगदड़ में इतने युवाओं की मौत पर गहरा सदमा लगा। अपनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं। हम इस कठिन समय के दौरान कोरिया गणराज्य के साथ एकजुटता से खड़े हैं।ऋषि सुनक के कहा, सियोल से आज रात बुरी खबर आई है। इस बहुत ही संकटपूर्ण समय में हमारे सभी विचार वर्तमान में प्रतिक्रिया देने वालों और सभी दक्षिण कोरियाई लोगों के साथ हैं। जो बाइडन ने ट्वीट कर कहा,जिल और मैं सियोल में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम कोरिया गणराज्य के लोगों के साथ शोक व्यक्त करते हैं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका इस दुखद समय के दौरान कोरिया गणराज्य के साथ खड़ा है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूड़ो ने कहा, कनाडा के लोगों की ओर से, मैं आज सियोल में एक घातक भगदड़ के बाद दक्षिण कोरिया के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेज रहा हूं। मैं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के बारे में सोच रहा हूं, और जो लोग घायल हुए हैं, उनके शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!