जशपुर में 17 वर्षीय किशोर ने दी जान, आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर मिला शव

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बाधरकोना गांव में 17 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। शनिवार तड़के उसका शव गांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बाधरकोना निवासी सुकेन यादव (17), पिता कालेश्वर यादव, बीती रात घर में बिना बताए कहीं चला गया था। देर रात तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिवार के लोगों के साथ आसपास के ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन रात में उसका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार तड़के घर से कुछ दूरी पर स्थित निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के छज्जे पर किशोर का शव मिला। इसकी जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई मनोज साहू, आरक्षक शोभनाथ सिंह और रामप्रताप यादव ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

किशोर ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना से जुड़े कारणों की जानकारी जुटा रही है। मृतक के पिता दूध डेयरी का काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights