Under Operation Vishwas: 34 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4.76 लाख की कीमत का माल बरामद,मोटरसाइकिल से कर रहा था तस्करी,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

Under Operation Vishwas: 34 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, 4.76 लाख की कीमत का माल बरामद,मोटरसाइकिल से कर रहा था तस्करी,

बलौदाबाजार। जिले में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता अर्जित की है। पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से ₹4,76,000 मूल्य का 34 किलोग्राम गांजा तथा एक मोटरसाइकिल (Splendor) क्रमांक CG22 Z 6757 जब्त की गई है।

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। इस सूचना के आधार पर दिनांक 19 अप्रैल 2025 को थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृषि उपज मंडी के पास पनगांव-खैंदा रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर रबर की रस्सी से बंधे दो प्लास्टिक बोरियों में विभिन्न पैकेटों में भरा गांजा बरामद किया। विधिवत तौल करने पर गांजे का कुल वजन 34 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹4.76 लाख आंकी गई है। पुलिस ने गांजे सहित मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुर्रे (उम्र 20 वर्ष), निवासी खोरसी नाला, पनगांव, थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार के रूप में की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली बलौदा बाजार में अपराध क्रमांक 384/2025 धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

 

एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि “ऑपरेशन विश्वास” के अंतर्गत जिले में असामाजिक तत्वों, जुआ, सट्टा, अवैध शराब निर्माण और मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आगे भी लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!