शोक समाचार : प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की माता प्रेमलता देवी का निधन

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

जशपुर के एनईएस पीजी कॉलेज के प्रोफेसर अनिल कुमार श्रीवास्तव की पूजनीय माता श्रीमती प्रेमलता देवी का निधन 9 नवंबर 2026 को रात्रि लगभग 10:20 बजे हो गया।

उनका अंतिम संस्कार 10 नवंबर 2026 को अपराह्न सोगड़ा स्थित त्रिवेणी संगम घाट पर किया जाएगा।

 

स्वर्गीय प्रेमलता देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके परिवार में झारखंड के वरिष्ठ टीवी पत्रकार नवीन श्रीवास्तव, सिमडेगा निवासी उनके छोटे पुत्र अनूप श्रीवास्तव, एचडीएफसी बैंक में मैनेजर पौत्र ऋषभ निशांत सहित पौत्र स्वरूप श्रीवास्तव, अभिनव, असीम श्रीनिवास, पौत्री श्रृंखला, सुमित्रा तथा बड़ी पुत्री अंजू श्रीवास्तव शामिल हैं।

 

उनके निधन से परिवार एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

 

 

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!