CM साय के नेतृत्व में ग्रामीण सड़कों का हो रहा कायाकल्प,फरदबहार-झारमुंडा सड़क बनकर तैयार, 2.73 करोड़ रुपये से ग्रामीणों को मिली बेहतर राह

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

2.10 किलोमीटर लंबी सड़क से आवागमन होगा आसान, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि कार्यों में मिलेगी सुविधा

जशपुरनगर। जशपुर जिले में ग्रामीण सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में फरसाबहार तहसील के फरदबहार से झारमुंडा तक सड़क निर्माण का काम पूरा हो गया है। करीब 2 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से 2.10 किलोमीटर लंबी सड़क तैयार की गई है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण इलाकों में सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्यों पर जोर दिया जा रहा है। फरदबहार-झारमुंडा मार्ग के पूरा होने से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी। खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि गतिविधियों और अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों का आवागमन पहले की तुलना में सुगम होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क विकास की महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। सड़कों के माध्यम से गांवों को जोड़ने से परिवहन सुविधाओं में सुधार होता है और लोगों को जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सहूलियत मिलती है। फरदबहार से झारमुंडा तक सड़क निर्माण पूरा होना भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई है। इसके लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!