कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख रुपये की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

नया भवन बनने से राजस्व प्रकरणों के निराकरण और प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी

 

जशपुरनगर, 29 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड में अनुविभागीय कार्यालय भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 25 लाख दो हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

कुनकुरी में अनुविभागीय कार्यालय का नया भवन बनने से क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी और आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध हो सकेगी।

इस भवन के निर्माण से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही शासकीय सेवाओं के संचालन में भी सुविधा होगी।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!