Advertisements

दो बाइक में सीधी भिड़ंत,एक घायल

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज। दो बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसा शहर के व्यस्तम मार्ग पुरानी टोली में हुई। प्रार्थी आशीष सोनी के मुताबिक घटना दिनांक 8 जुलाई को भाजपा कार्यालय से गायत्री मंदिर की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। इसी दौरान गायत्री मंदिर मोड़ के पास आरोपित बाइक चालक कृष्णा राम ने लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए उसे ठोकर मार दी। हादसे में प्रदीप सोनी के सिर और सीने में गम्भीर चोट आई है। मामले में कोतवाली पुलिस ने लापरवाह बाइक चालक कृष्णा राम के खिलाफ धारा 279,337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

फाइल फोटो
The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!