Advertisements

मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मोबाइल चोरी का आरोपित गिरफ्तार
जशपुर नगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। घर मे रखे हुए मोबाइल को चोरी करने के मामले में पुलिस

ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र के बेलघुटटीपारा निवासी रिंकू मंडल पिता कमल मंडल ने पुलिस से शिकायत की थी कि घर मे मोबाइल रख कर सो रहा था। सुबह उठने पर मोबाइल नदारद मिला था। सूचना पर अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई थी। साइबर सेल की मदद से की गई जांच में चोरी की मोबाइल मदनपुर इंजको निवासी अजय बंजारे के पास होने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!