Advertisements

बिग ब्रेकिंग – रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिलाओं व पुरूषों सहित कुल 14 गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर द प्राइम न्यूज 25 नेटवर्क दिनांक 12.07.21 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत सत्कार गली स्थित होटल सांई राम तथा थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत टैगोर नगर स्थित महावीर प्लाजा अपार्टमेंट स्थित एक मकान में अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.) तथा थाना गंज व थाना कोतवाली की टीम द्वारा उक्त स्थानों पर पुलिस के प्वाइंटर को भेजकर रेड कार्यवाही करते हुये महावीर प्लाजा अपार्टमेंट टैगोर नगर कोतवाली के मकान से 07 महिलाए (02 महिला वेस्ट बंगाल एवं 05 महिला रायपुर निवासी) एवं 02 पुरूष तथा होटल सांई राम गंज से 04 महिलाए (01 महिला मुंगेली, 01 महिला गरियाबंद, 01 महिला वेस्ट बंगाल एवं 01 महिला उडीसा निवासी) तथा होटल संचालक ईश्वर चौधरी को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त महिला एवं पुरूषों द्वारा देह व्यापार में संलिप्त होना स्वीकार किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान नगदी, मोबाईल फोन एवं आपत्ति जनक सामान जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना कोतवाली एवं थाना गंज में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

 

 

थाना गंज के प्रकरण में गिरफ्तार
01. ईश्वर चौधरी पिता राम सिंह चौधरी उम्र 39 साल निवासी फाफाडीह गली नंबर 04 गंज रायपुर।
02. देह व्यापार में संलिप्त 04 महिलाए।

गिरफ्तार थाना कोतवाली के प्रकरण में
01. देवेन्द्र सागर निवासी बालोद।
02. जागृत देवांगन निवासी महासमुंद।
03. देह व्यापार में संलिप्त 07 महिलाए।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!