Advertisements

देखिये विडियो सत्तर के दशक के नसबंदी अभियान पर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,महंगाई और खाद की किल्लत के लिए भाजपा का ठहराया जिम्मेदार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। यही भारतीय जनता पार्टी है जब नसबंदी का कार्यक्रम चला था तब ये लोग विरोध किए थे। यदि सत्तर के दशक में नसबंदी के कार्यक्रम को आगे बढ़ाते तो जनसंख्या की समस्या इतनी गंभीर नहीं होती। लेकिन उस समय तमाम विपक्ष ने चुनाव के समय इसे प्रमुख मुद्दा बनाया। इसके कारण 1977 का चुनाव परिणाम देखने को मिला। आज जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बना दें लेकिन कानून से इस समस्या का समाधान नहीं होगा। जनजागरण आवश्यक है। आज लोग कम बच्चे का महत्व समझ रहें हैं। केवल राजनीति करने के लिए कानून नहीं बनाना चाहिए। पहले भी नारा था हम दो हमारे दो,इसी तरह का जनजागरण अभियान फिर से चलाया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनसंख्या स्थिरीकरण के लिए केन्द्र सरकार के प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान दिया है। नागपुर रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री बघेल मिडिया से चर्चा कर रहे थे। महंगाई के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से सत्ता सम्हल नहीं रही है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों और निर्णय की वजह से समानों की भरपूर उपलब्धता के बावजूद कीमतें आसमान छू रही है। इसके लिए पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों के साथ नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय सीधे तौर पर जिम्मेदार है। प्रदेश में खाद की समस्या पर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के साथ पूरे देश की समस्या है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से मुलाकात को लेकर पूछे गए एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने इस दो सांवेैधानिक प्रमुखों का औपचारिक मुलाकात बताया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!