Advertisements

CRPF का जवान गिरफ्तार नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम, देखिये वीडियो

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी देते हुए एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि बालोद जिले के निवासी पीड़ित छात्रा जिले के एक आवासीय स्कूल में अध्ययनरत थी। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों के बंद होने के कारण इन दिनों पीड़िता मोबाइल के माध्यम से अध्ययन चल रहा था। पीड़िता इन दिनों नानी के घर पर निवास कर रही थी। बीते मई माह में वह स्वजनों को स्कूल खुल जाने की जानकारी देते हुए,समान लेकर जशपुर के लिए रवाना हो गई।

इस बीच स्वजनों को स्कूल ना खुलने की जानकारी मिलने पर उन्होनों छात्रा की खोजबीन शुरू की। पतासाजी के दौरान स्वजनों को भनक मिली की मध्यप्रदेश के बैतूल जिले आमला थाना क्षेत्र के परसोड़ी गांव का निवासी आरोपित लक्की वर्मा से लगातार मोबाइल से संपर्क में थी। आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था।

पुलिस के सहयोग से छात्रा को ढूढ़ने के बाद पीड़ित किशोरी के पिता ने इस मामले की शिकायत सिटी कोतवाली जशपुर में की है। जांच के दौरान किशोरी ने बताया कि आरोपित जशपुर में तैनात सीआरपीएफ बटालियन में पदस्थ है और मार्च माह में उसने प्रेम जाल में फंसा कर दुष्कृत्य किया है। कार्रवाई करते हुए जशपुर पुलिस ने आरोपित सीआरपीएफ जवान लक्की वर्मा के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए,उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

 

उक्त आरोपी सुरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार करने एवं वैधानिक कार्यवाही करने में एस.डी. ओ.पी. जशपुर राजेन्द्र सिंह परिहार , निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे , स.उ.नि. हीरालाल बाघव , प्र . आर . मनोज सिंह , आर . सुनील मिंज , तुलसीनारायण सिंह एवं सायबर सेल से स.उ.नि. नसरुद्दीन अंसारी , आर . सुनसाय भगत , अनिल सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!