जशपुर राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर हुआ भाजपा का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ 24 नेटवर्क : – जशपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में जिला भाजपा कार्यालय सहित वर्चुअल के माध्यम से भाजपा के नेता एवं पदाधिकारी सीधे शामिल हुए। राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर आयोजित वर्चुअल संवाद को संबोधित करते हुए पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैंकरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय सुरक्षा व सामरिक मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये गये हैं। भारत रत्न प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सीमाओं की सुरक्षा से लेकर राष्ट्र की समृद्धि के लिए जो पुनित अभियान शुरू किया था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार गति दे रहे हैं।राष्ट्र के विकास और शांति स्थापना की दिशा में हमारे कार्य को वैश्विक स्तर पर व्यापक समर्थन मिल रहा है।

 


उन्होंने कहा कि हमारी विचार विरोधी सरकारों ने राष्ट्रीय सुरक्षा को कभी प्राथमिकता नहीं दिया जिसके कारण आतंकवादी, नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियां थी। उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी ऐसे देश जिनकी भूमिका हमारे लिए संदिग्ध रही है उन पर हमारी पैनी नजर है और मोर्चे पर उन्हें करारा जवाब दे रहे हैं। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या कितनी गंभीर है उसकी गंभीरता से हम सब वाकिफ है। ऐसे राष्ट्र विरोधी ताकतों से राष्ट्र का विकास थम जाता है लेकिन कुछ राजनैतिक दल अपने स्वार्थ के लिए ऐसे राष्ट्र विरोधी ताकतों से समर्थन लेने से नहीं चुकते हैं।


जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आभार जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने माना इस ई- चिन्तन प्रशिक्षण वर्ग में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व राज्यसभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव, सांसद गोमती साय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला भाजपा अध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेश नंदे, सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने में शहर मण्डल के अध्यक्ष संतोष सिंह, आइटी सेल के संदीप पाठक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!