Advertisements

कांग्रेस ने जशपुर के सिपाहसलार शेखर त्रिपाठी को दी गौ सेवा आयोग की जिम्मेदारी,वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह के वरदहस्त से मारी बाजी,मुख्यमंत्री का जताया आभार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

पत्थलगांव द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कांग्रेस के प्रदेश सचिव शेखर त्रिपाठी को छग शासन के गौसेवा आयोग का सदस्य बनाएं जाने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। गौरतलब है कि श्री त्रिपाठी पिछले करीब 4 दशकों से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। 1977 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक पारी की शुरूआत करने के समय से ही उनका रूझान कांग्रेस के प्रति रहा है। उल्लेखनीय है कि 1985 में ग्राम पंचायत सुरेशपुर के सरपंच पद पर निर्वाचित होने के साथ ही उन्होंने पत्थलगांव ब्लाॅक के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार भी संभाला। 1998 में अविभाजित मप्र के समय में भी उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश प्रतिनिधि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई,इससे कांग्रेस के साथ उनके संबंधों को बेहतर ढंग से समझा जा सकता है। यही नहीं 2004 में वे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के तौर पर नगरपंचायत में पार्षद निर्वाचित हुए और 2009 तक इस पद पर बने रहे। इसके साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय रोटरी क्लब पत्थलगांव के प्रथम अध्यक्ष का पदभार भी संभाला। 2008 में श्री त्रिपाठी को पहली बार छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया था। तब से वे अब तक लगातार इस पद पर बने हुए हैं। लगातार इतने लंबे समय तक प्रदेश कार्यकारिणी में इतने महत्वपूर्ण पद को संभालने वाले वे जिले के एकमात्र कांग्रेसी नेता हैं। इसी दौरान वे जशपुर जिले के मनोरा ब्लाॅक व रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखंड में बीआरओ भी बनाए गए। माना जाता है कि राजनीतिक यात्रा में शेखर त्रिपाठी को कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता और स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह का वरदहस्त प्राप्त रहा है।

शेखर त्रिपाठी केवल अपने क्षेत्र में ही बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी कांग्रेस के सिपहसालार के रूप में काम करते रहे हैं। जिसमें वर्ष 2016 में रायगढ़ जिले के पुसौर,वर्ष 2017 में धर्मजयगढ़ और 2017 में ही रायगढ़ ब्लाॅक के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाली। असम विधानसभा क्षेत्र क्रं 87 बहरामपुर में विधानसभा प्रभारी के रूप में डेढ़ माह तक वहीं रहकर चुनाव संपन्न कराना और 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उप्र के जिला चंदौली में पर्यवेक्षक के रूप में चुनाव का कार्य संपादित करना जैसी भूमिकाएं शामिल हैं।

महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छग अनुसूचित जनजाति सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठतम विधायक रामपुकार सिंह का आभार जताया है। शेखर त्रिपाठी को गौ सेवा आयोग के सदस्य बनाएं जाने पर भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, संजय तिवारी,अवधेश गुप्ता, जयपाल सिंह,बबलू तिवारी,संजय तिवारी,हेमसागर ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,जयप्रताप राजपूत,गोपाल सिंह,रवि जायसवाल,बुद्धदेव ठाकुर,आदि रवानी,प्रकाश तिवारी,सहित अन्य सचिन रोहिला,रितिक मेहरा,यम सिदार,मोनू सिदार,रोषू फोटवानी,अंकुर साहू उपस्थित रहे जिन्होंने जमकर आतिशबाजी की

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!