Advertisements

पन्द्रह किलो गांजा सहित यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार,ओडिसा से तस्करी कर,छत्तीसगढ़ में खपाने के चक्कर मे थे,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

महासमुंद द प्राइम न्यूज नेटवर्क। स्कूटी से गांजा की तस्करी करते एक तस्करी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपित से 15 किलो गांजा जब्त किया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक बसना के थाना प्रभारी दुलार सिंह यादव,पड़ोसी राज्य ओडिसा से भारी मात्रा में गांजा तस्करी की सूचना पर बसना के पदमपुर रोड सिटी ग्राउंड के पास नाकाबंदी कर,वाहनों की जांच में जुटे हुए थे। इसी दौरान ओडिसा की ओर से आ रहे एक सफेद रंग की स्कूटी को पुलिस के जवानों ने जांच के लिए रोका। जांच के दौरान स्कूटी में रखे गए एक बोरे की तलाशी लिए जाने पर बोरी में तीन अलग अलग झिल्ली में बांध कर रखे गए गांजा के पैकेट जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपित अशोक तिवारी पिता बाबूराम तिवारी 33 वर्ष और राघवेन्द्र राम पिता ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि वे ओडिसा से गांजा को बेचने के ​उद्देश्य से लेकर आ रहे थे। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों आरोपित उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव के निवासी है। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार करने के साथ 15 किलो गांजा और अपराध में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ओडिसा,गांजा तस्करों का स्वर्ग बना हुआ है। यहां के धुर नक्सल इलाके में गांजा की खेती वृहद पैमाने में की जाती है। जानकारों की माने तो ओडिसा ने निकल कर गांजा पूरे देश में सप्लाई की जाती है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण ओडिसा पुलिस प्रशासन,गांजा की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!