Advertisements

स्पा सेंटर में पुलिस ने मारी रेड,संदिग्ध अवस्था में मिले महिला एव पुरूष,फिर हुआ यह

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायगढ़ द प्राईम न्यूज नेटवर्क। रायगढ़ के शहीद चौक में स्थित एक स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने के सूचना पुलिस की टीम ने यहां दबिश दी। एएसपी गरिमा द्विवेदी के नेतृत्व में मारे गए इस रेड में पुलिस की टीम ने सबसे पहले स्पा के रिस्पेशन को टार्गेट किया। यहां मौजूद एक युवती के पास से पुलिस की टीम ने तलाशी में कुछ आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। रिस्पेस्निस्ट युवती का कहना है कि स्पा सेंटर की संचालिका के निर्देश पर जब्त किए गए समान को मंगाया गया था। संचालिका से पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने जब स्पा सेंटर की तलाशी ली तो यहां के एक कमरे में एक युवक और तीन युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिली। पकड़ी गई युवतियों ने पुलिस को दिए गए बयान में संचालिका के बुलावे पर आने की बात कही है। सभी युवतियां पश्चिम बंगाल कोलकाता शहर की निवासी बताई जा रही रही हैं। मामले में जूटमिल थाना में पुलिस ने पीटा एक्ट की धारा 3,4,5 के तहत अपराध दर्ज किया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!