Advertisements

सरकार नहीं,जनता करेगी टांगरगांव के भविष्य का फैसला : यश प्रताप सिंह जूदेव

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। कांसाबेल तहसील के टाँगरगांव में प्रस्तावित स्टील प्लांट के भविष्य का फैसला,सरकार और उद्योगपति नहीं,तांगरगांव गांव और इसके आसपास के गांव की जनता करेगी। जशपुर राजपरिवार के युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने कही। द प्राइम न्यूज 24 से खास चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जिले की जल,जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सब का दायित्व है। यश प्रताप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी,हमेशा जनता के साथ खड़ी है। टाँगरगांव मामले में भी यहाँ के स्थानीय लोगो के भावना के अनुरूप ही निर्णय होगा।

 

जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय द्वारा गठित 9 सदस्यी टीम में युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव भी शामिल है। टीम की अध्यक्ष सांसद श्रीमती गोमती साय के साथ शनिवार को युवराज भी टाँगरगांव इलाके का दौरे में पहुँचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों से प्रस्तावित स्टील प्लांट के सम्बंध में राय शुमारी की। युवराज ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने खुल कर टीम से चर्चा की। उन्होंने बताया कि टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट पर जिला भाजपा कार्यालय में 25 जुलाई को आयोजित बैठक में विचार करेगी और जनभावना के अनुरूप निर्णय करेगी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!