Advertisements

बिग ब्रेकिंग फिर एक राष्ट्रीय पक्षी की मौत, आवारा कुत्तों के हमले से हुई राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत, माह भर में हुई दूसरी घटना

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर द प्राइम न्यू नेटवर्क।शिवम बेहरा की रिपोर्ट आवारा कुत्तों के हमले में मोर की मौके पर ही मौत हो गई। कुत्तों ने मृत मोर के शव को बुरी तरह से नोंच डाला। मामला जिले के कुनकुरी वनपरिक्षेञ के ग्राम रनपुर डोंडराही की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार की शाम को समीप के जंगल से उड़ता हुआ एक नर मोर डोंडराही बस्ती के नजदीक आ गया था। जमीन में उतर कर मोर,भोजन की तलाश में इधर उधर भटक रहा था। इसी दौरान बस्ती के आवारा कुत्तों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। मोर ने भागने का प्रयास किया,​लेकिन झाड़ियों में पैर उलझ जाने के कारण वह कुत्तों की चपेट में आ गया। जानकारी के लिए बता दें कि इसी जगह पर महीने भर पहले और एक नर मोर की कुत्तों के काटने से मौत हो गई थी। लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं को लेकर अब ग्रामीण मोर की सुरक्षा को लेकर चिंता जताने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मोर को पालने और वन्य क्षेत्र से मोर के बच्चों को पकड़ने की घटनाएं हो रही है। लेकिन,वनविभाग के कर्मचारी,इससे बेखबर बने हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वनविभाग को दे दी है।
घटना की सूचना आपके माध्यम से मिली है। पता करवाता हूं।
एसके जाधव,डीएफओ,जशपुर।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!