Advertisements

स्पीड और स्टंटबाज वाहन चालकों पर स्पीड रडार ने बरसाया कहर,गलत तरीके से पार्क वाहनों पर भी हुई कार्रवाई

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शहर में तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों पर शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस का स्पीड रडार गन ने जम कर कहर बरपाया। जिला यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर ने बताया कि एमपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर शहर के हाउसिंग बोर्ड तिराहा पर शहर में तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध स्पीड रडार गन के माध्यम से चलानी कार्यवाही एवं शहर में मॉडिफाई वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक वाहन चालक विरुद्ध चलानी कार्यवाही किया गया।

अनावश्यक रूप से घूमने वाले नाबालिग वाहन चालकों के परिजनों को मौके पर बुलाकर न्यायालयीन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। वाहन चलाते समय तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाएं,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें , शराब सेवन कर वाहन न चलाएं , नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देने, वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करने इस संबंध में वाहन चालको एवं परिजनों को समझा दिया गया एवं 37 वाहनों को मौके पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही कर 79 सौ रुपये समंन शुल्क रसीद काट कर वाहनों को छोड़ा गया।

शहर के मुख्य मार्गों में गलत तरीके से खड़े वाहनों पर लॉक लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई किया गया। अभियान में यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर एवं अन्य यातायात स्टाफ का विशेष योगदान रहा‌।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!