Advertisements

युवती को डरा धमका कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने रायगढ़ से किया गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : – जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है, घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20 जुलाई को प्रार्थीया कुनकुरी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की नागेश्वर दास बैरागी निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ के द्वारा वर्ष 2013 में प्रार्थिया से जान पहचान बढ़ाकर एटीएम को ले गया बाद डरा धमका कर दुष्कर्म किया एवं आरोपी के द्वारा लगातार दुष्कर्म करते रहा प्रार्थिया के यहां मोटर सायकल था उसको भी ले गया, जिस पर से थाना कुनकुरी में धारा 294,506,323,376 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी नागेश्वर का लगातार पतासाजी कर

आरोपी नागेश्वर दास बैरागी पिता गौरी शंकर 35 वर्ष इंदिरा नगर रायगढ़ को आज दिनांक 23 जुलाई को रायगढ़ से गिरफ्तार कर थाना कुनकुरी लाया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को दिनांक 23.07.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उ. नि. भास्कर शर्मा , प्रधान आरक्षक मोहन बंजारे , आरक्षक प्रमोद रौतिया , विनोद तिर्की , नरेश यादव , गीता यादव, साइबर सेल से सुनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!