जिला संग्रहालय में अब पुलिस की शौर्य गाथा भी होगी प्रदर्शित,एसपी ने अवलोकन के बाद दिया सुझाव

जशपुर नगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शनिवार को एसपी विजय अग्रवाल पुरातत्व संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय में रखे सभी पुरातात्विक सामग्रियों को देखा और जानकारी प्राप्त की। एसपी ने सग्रहालय में जुटाई गई पुरा सामग्री और प्रदर्शित किए जिले के इतिहास से प्रभावित नजर आए।

उन्होंने संग्रहालय को प्रदेश का सबसे अच्छा संग्राहलय बताया। साथ ही उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि हमारे विभाग में उपलब्ध सामग्रियों को भी प्रदर्शित करने का प्रयास भविष्य में किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक ने अवलोकन के दौरान डॉ विजय रक्षित ने उन्हें जशपुर जिले के नव पाषाण युग से लेकर आज पर्यन्त के इतिहास की जानकारी दी। जानकारी के लिए बता दें कि पुरातत्व संग्रहालय का उद्घाटन, दिसम्बर 2020 में प्रदेश के मुख्य मंत्री भूपेश बघेल ने किया था। इस संग्रहालय में आदि मानव की अटखेलियों से लेकर जिले के धार्मिक और जनजातिय इतिहास को समेटा गया है।

ऑपरेशन आघात : जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा डेढ़ करोड़ का शराब। दो दिन पहले ही पंजाब से बिहार तस्करी कर रहे डेढ़ करोड़ रुपए की पकड़ी थी शराब।। विवेचना दौरान हुए खुलासे के आधार पर मध्य प्रदेश के जिला अनूपपुर से एक और आरोपी को ट्रक सहित ले आई जशपुर पुलिस

Rashifal