Advertisements

कांग्रेस सरकार को जगाने,भाजपा के इस युवा नेता ने सम्हाली कमान,कल होगा धरना प्रदर्शन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कुनकुरी द प्राइम न्यूज नेटवर्क। प्रदेश में खाद और यूरिया की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी 26 जुलाई को प्रदेश व्यापी आंदोलन करने जा रही है। जशपुर जिले भी पार्टी के आला नेता से लेकर कार्यकर्ता इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए ताकत झोंके हुए हैं। कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में इस आंदोलन के लिए भाजपा जिला किसान मोर्चा के प्रवक्ता संकेत पैंकरा इन दिनों क्षेत्र का सघन दौरा कर रहे हैं। संकेत ने बताया कि एक ओर प्रदेश सरकार,किसानों के हितों का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर फसल लेने के लिए किसानों को खाद और यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है।। अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस के मंत्री और आला नेता केंद्र सरकार पर दोषा रोपण कर रहे हैं। कांग्रेस की इसी नाकामी और बहानेबाजी को उजागर करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के निर्देश पर,जिलाध्यक्ष रोहित साय के नेतृत्व में 26 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!