Advertisements

खाद और धान की चोरी मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी, हजारों का धान व खाद भी किया जप्त

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

बेमेतरा द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर किसान के फार्महाउस से धान एवं खाद की हुई चोरी के मामले में नवागढ़ पुलिस को सफलता मिली है जहां नवागढ़ थाने की पुलिस ने मानपुर गांव के ही तीन आरोपियों को धर दबोचा है जिनके पास से धान एवं खाद बरामद किए गए हैं।

दर्शन पूरा मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मानपुर गांव का है जहां 23-24 जून की दरमियानी रात बदमाशों ने किसान के फार्महाउस का ताला तोड़कर ₹17500 के धान एवं खाद की चोरी कर ली थी।

मामले में किसान देवेंद्र केशरवानी ने नवागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसकी तफ्तीश में जुटी पुलिस को रविवार को अहम कामयाबी मिली है जहां मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों में टायसन गायकवाड़ रघुवीर गायकवाड़ सतपाल जोशी शामिल है।

जिनके पास से पुलिस ने 6720 रुपये के खाद एवं धान बरामद किए गए हैं वही आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा सहायक उप निरीक्षक डीएन सिंह एवम आरक्षकों की सराहनीय भूमिका रही है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!