द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क जशपुर जिले की महिला एएसपी उनेजा खातून अंसारी ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए, सड़क हादसे में घायल महिला ने नर्स को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया जहाँ उचार उपरांत सुरक्षित नर्स को घर तक पहुँचाया,
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 जुलाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उनैजा खातून अंसारी के कानून – व्यवस्था ड्यूटी हेतु कुनकुरी कांसाबेल की ओर जा रहे थे कि लगभग साढ़े 11 बजे एन.एच. 43 कोतवाली क्षेत्र के चांपाटोली के मनसा देवी मंदिर के पास निर्माणाधीन पुलिया में सुमन शोभा बड़ा उम्र 32 वर्ष अपनी स्कूटी से अनियंत्रित होकर स्वयं गिरकर घायल हो गई थी,
इसी दौरान जशपुर की ओर से कुनकुरी जा रही एएसपी उनेजा खातून अंसारी ने की नज़र घायल नर्स ओर पड़ी उन्हें तत्काल मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए आपना शासकीय वाहन को रोककर घायल के उपचार हेतु हाइवे पेट्रोलिंग वाहन को बुलाकर घायल स्कूटी वाहन चालक सुमन शोभा बड़ा का प्राथमिक उपचार मौके पर कराया, जिसके बाद वे घायल महिला को हाइवे पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला पहुंचाय चाया , उपचार उपरांत उसे सुरक्षित निवास स्थान पहुंचाया गया । इस दोरान रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन , यातायात प्रभारी सौरम चन्द्राकर मौजूद थे।
आप को बता दें ये पहला मामला नही जब l जिले कि एएसपी उनेजा खातून अंसारी ने मानवीय संवेदना का परिचय दिया है इससे पहले भी जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के ग्राम केरसई में भी कोरोना से संक्रमित मरीज को इलाज के लिए ओडिसा के झारसुगुड़ा रिफर कर के लेजाया जा रहा था लेकिन ऑक्सीजन की कमी हो गई थी इस दोरान तपकरा की ओर से आर रही एएसपी ने गाड़ी रोक कर मरीज की मदद की ओर तत्कालीन थाना प्रभारी बंस नारायण शर्मा की मंदद से मरीज को ऑक्सीजन उपलब्ध करवा कर झारसुगुड़ा भिजवाया था।
पूरे प्रदेश में कोविड -19 लॉकडाउन होने से परिवहन के साधन न मिल पाने से असहाय महिला मरीज को ईलाज हेतु जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया गया । जशपुर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479193699 एवं हाइवे पेट्रोलिंग वाहन के मोबाइल नंबर 9479192474 में इसकी सूचना तत्काल देवें ताकि समय पर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जा सके ।




