बागबहार भाजयुमो ने किया आदिवासी नेता नंदकुमार साय का जोशीला स्वागत
द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क बागबहार अखिलेश शर्मा । जिले के बागबहार दौरे पर पहुँचे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति के पूर्व अध्यक्ष नंद कुमार साय ने जहाँ भाजयुमो नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा नंद कुमार साय का जोशिला स्वागत किया गया, इस दौरान भाजपा दिग्गज आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है ,हिंदू राष्ट्र का प्रतीक भी है ।जहां पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासन के साथ जन सेवा का काम करते हैं ।भाजयुमो इस पार्टी का एक अहम शाखा है तथा युवा वर्ग इसके रीढ़ हैं जिससे पार्टी को बल मिलता है । इस हेतु आप सभी युवा साथियों से अपील है कि आप पार्टी में सक्रिय तथा एकजुट होकर काम करें ताकि देश की दशा एवं दिशा में बदलाव आ सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थिति अभी कुछ ठीक-ठाक नहीं है जिसे ठीक करने के लिए युवाओं का सहयोग जरूरी है।
अपने क्षेत्रीय दौरे के दौरान आदिवासी नेता नंदकुमार साय बागबहार पहुंचे ,जहां भाजयुमो के अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष प्रीतम शर्मा ,डमरु बंजारा के नेतृत्व में युवा वर्गों द्वारा श्री साय का जोशीला स्वागत किया गया। तदुपरांत पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा के निवास पर नवपदाधिकारियों का संक्षिप्त परिचय सम्मेलन किया गया, जहां संस्कृति प्रकोष्ठ के नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा,किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र भगत, युवा मोर्चा के अध्यक्ष भूपेंद्र जयसवाल ,उपाध्यक्ष प्रीतम शर्मा, डमरु बंजारा, विनोद प्रजा ,विक्रमजीत सिंह, प्रवेन्द्रजीत सिंह, छोटू बंजारा, तरुण बंजारा सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व भाजपा मंडल के अध्यक्ष कमलजीत सिंह ,आनंद शर्मा ,महामंत्री चंद्रचूर्ण बंजारा, अनूप गुप्ता,शिवानन्द सोनी, अखिलेश शर्मा, काशी पैकरा, विवेक निकुंज,वीरेंद्र पलास सहित भाजपाई शामिल हुए। युवा मोर्चा के ने श्री साय का जोशीला स्वागत करते हुए पार्टी में एकजुट होकर काम करने संकल्पित हुए, वहीं श्री साय ने सभी पदाधिकारियों को पार्टी में सक्रियता के साथ काम करने अपील करते हुए शुभकामना प्रेषित किए।




