Advertisements

उधारी के शिक्षकों के साथ मंगलवार से अंग्रेजी माध्यम सहित सभी शासकीय व नीजि स्कूल,कोविड 19 प्रोटोकाल के पालन की होगी चुनौती

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज। मंगलवार से जिले में सात शासकीय आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित शासकीय और नीजि स्कूल शुरू किया जा रहा है। कलेक्टर महादेव कावरे ने जिला शिक्षा अधिकारी एसएन पंडा को स्कूल खुलने के पहले सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं । जिले के 7 सभी विकास खंड के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा कि स्कूलों में कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए कक्षाएं लगाई जाएं। सभी शिक्षक एवं बच्चे मास्क लगाए एवं सेनेटाईजर का समय-समय पर उपयोग जरूर करें। स्कूलों में शिक्षक समय पर उपस्थित रहें। शिक्षक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्य करें।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले विकास खंड में संचालित होने वाले स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अगेजी माध्यम स्कूल में जब तक संविदा शिक्षक की भर्ती नहीं हो जाती तब तक अस्थाई रूप से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शिक्षकों की व्यस्था की गई है । इनमें 1 से 12 कक्षा के लिए मनोरा अंग्रेजी माध्यम में कुल 20 शिक्षक , पत्थलगांव में 17 शिक्षक , कांसाबेल में 20शिक्षक ,इसी प्रकार दुलदुला में 20 शिक्षक कुनकुरी 21 शिक्षक और बगीचा में 16 शिक्षक फरसाबहार में 20 शिक्षक की व्यवस्था की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच,छत्तीसगढ़ सरकार ने 2 अगस्त से प्रदेश में स्कूलों को रि ओपन करने का निर्णय लिया है। सरकार के गाइड लाइन के मुताबिक स्कूलों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू किया जाना है। अर्थात एक क्लास के आधे छात्र को एक दिन,शेष छात्रों को दूसरे दिन क्लास में बुलाया जाएगा। इस दौरान प्रार्थना सभा स्थगित रहेगी और कोविड 19 प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा। स्कूल खोने जाने से पहले स्कूल प्रबंधन ने अभिभावक व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर,उनकी सहमति ले ली है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!