सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में हॉली क्रॉस स्कूल के विद्यार्थियों ने लिखी नई इबारत,कोरोना संक्रमण के खतरे से जुझते हुए मनवाया प्रतिभा का लोहा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शहर के नजदीक स्थित ग्राम घोलेंग में संचालित हॉली क्रॉस अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा 12 वीं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम से संस्था के शिक्षक और छात्र खासे उत्साहित हैं। कोरोना संकट से जुझते हुए संस्था से 45 परीक्षार्थी सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इन सभी छात्रों ने अच्छे अंकों से परीक्षा में सफलता हासिल की है। इनमें से अपूर्व मिश्रा ने 96 प्रतिशत,रेणु एक्का ने 89.4 प्रतिशत,ईशा सिंह ने 88.4 प्रतिशत,हिमानी मिरी ने 86 प्रतिशत और अमित साहू ने 87.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले इन विद्यार्थियों ने सफलता का श्रेय संस्था की प्राचार्य डा सिस्टर लाइसा जोसफ और शिक्षकों दिया है। वहीं,शिक्षकों ने हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण कर,उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कदम रख रहे इन युवा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। जानकारी के लिए बता दें कि हाली क्रास इंग्लिस मिडियम स्कूल,जशपुर क्षेत्र में अलग पहचान बना चुका है। सर्वसुविधा युक्त यह शैक्षणिक संस्था,शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल के प्रतिभावान छात्रों को खूब आकर्षित कर रहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!