जशपुरनगर द प्राइम न्यूज नेटवर्क। शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुरनगर में कक्षा 6वीं की 35, 7वीं की 4, 8 वीं की 1, 9वीं की 2 रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 30 जुलाई 2021 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए थे। उक्त कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले पात्र आवेदक की प्रवेश हेतु चयन परीक्षा दिनांक 6 अगस्त 2021 को आयोजित की गई है। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्य कु. कमला केरकेट्टा ने बताया कि प्रवेश चयन परीक्षा के लिए शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोड़काचौरा, जशपुरनगर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। प्रवेश चयन परीक्षा 6 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षार्थी 11.30 बजे के पहले परीक्षा केंद्र में अपनी उपस्थिति देंगे। परीक्षा केंद्र में ही प्रवेशपत्र मिलेगा। सभी पात्र आवेदकों को प्रवेश चयन परीक्षा की सूचना उनके आवेदन पत्र में अंकित मोबाइल नम्बर पर भी कॉल करके दी जा रही है।




