Advertisements

बच्चों के सामने से मां का अपहरण कर,लूट ली इज्जत,सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज। महिला को डरा धमका कर,आरोपी में बाजार से घर लौट रही महिला का उसके बच्चों के सामने से घसीट कर ले गया और दुष्कर्म करने के बाद,पीड़िता के पर्स में रखे हुए रुपए भी लूट लिए। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस धारा 341,376 और 392 के तहत अपराध दर्ज कर,बेलपहाड़ निवासी आरोपी सलमान खान उर्फ सालू की तलाश कर रही थी। कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे ने बुधवार को बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सलमान बेलपहाड़ स्थित अपने घर आया हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसआई कमल सिंह राठिया,खिरोवती बेहरा,आरक्षक पवन पैंकरा,नगर सैनिक थानेश्वर देशमुख,महिला आरक्षक पुनम तिर्की की टीम को बेल पहाड़ भेजा गया। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेलदाख़िल कर दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!