रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। नक्सलियों ने ग्रामीणों से भरी एक चार पहिया वाहन को बारूदी सुरंग विस्फोट कर उड़ा दिया है। घटना में वाहन में सवार एक कि मौत और तीन के घायल होने की खबर आ रही है। घटना बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित बारासुरपल्ली मार्ग पर घटित हुई है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के बालाघाट से एक बोलेरे मे दंतेवाड़ा होते हुए तेलंगाना के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है। विस्फोट में वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। प्रारम्भिक सूचना के मुताबिक घटना में धन सिंह 30 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँच चुकी है।




