जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। एसपी विजय अग्रवाल ने जिला पुलिस बल में सर्जरी की है। एसपी ने जगसाय पैंकरा को सोनक्यारी चौकी से थाना नारायणपुर,सहायक उप निरीक्षक विपिन किशोर केरकेट्टा को सोनकयारी चौकी से थाना दुलदुला,सहायक उप निरीक्षक टेकराम सारथी को चौकी प्रभारी लोदाम से चौकी प्रभारी सोनकयारी,सहायक उप उपनिरीक्षक ईश्वर चंद वारले को थाना कुनकुरी से चौकी प्रभारी लोदाम,राजेश यादव थाना पत्थलगांव से थाना कांसाबेल,मन साय पैंकरा को थाना पत्थलगांव से सीटी कोतवाली जशपुर पदस्थ किया गया है।




