Advertisements

खाद और बीज की किल्लत का ऐसे भयावह मंजर देश ने इससे पहले कभी नहीं देखा,मोदी सरकार का रिमोट उद्योगोंपतियों के हाथ मे

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। खाद और बीज की किल्लत को लेकर प्रदेश भर में मचे हाहाकार के विरोध कांग्रेस ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। किसानों को हो रही परेशानी के लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए,जम कर नारेबाजी। आंदोलन में शामिल कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए जशपुर के विधायक विनय भगत ने कहा कि खाद और बीज की कमी से उतपन्न जिस परिस्थितियों का सामना आज देश कर रहा,ऐसा पहले कभी ना किसी ने देखा और ना ही सुना है। ब्लॉक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने कहा कि केंद्र सरकार उद्योगपतियो के इशारे पर चल रही है। मोदी सरकार को किसान,मजदूर,गरीब,गांव की समस्याओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। धरना प्रदर्शन के बाद विधायक विनय भगत के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन किया गया उक्त कार्यक्रम में जिला महामंत्री एवं जनपद उपाध्यक्ष संजीव भगत, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूरज चौरसिया,अमित महतो जनपद सदस्य,जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस उर्मिला भगत,ब्लाक अध्यक्ष प्यारी कुजूर,
वरिष्ठ कांग्रेस स्टेफन मिंज, सफदर हुसैन,
ब्लॉक उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, दीपमाला सिंह,मंगल पांडेय, ब्लाक महामंत्री विवेक अग्रवाल,अमन सिंह,सतीष गुप्ता,निखिल रवानी,लालू यादव,कृष्णा यादव, प्रतीक गुप्ता,विकास भगत, संजय दास, सचिन तिर्की आर्यन कुजुर जेरोम लाकड़ा,नीलेश सिटोंगा के साथ महिला कांग्रेस से सुप्रिया मिंज,शबनम खातून, पूजा यादव, सुचिता तिर्की, मुस्कान खान, सीमा खातून, सुहानी बाई, अलीशा बाई, सिम्मी बाई,बुलबुल बाई, शिल्पा बाई, अंजली बाई,कीर्ति कुमारी,के साथ सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!