Advertisements

Crime Alert Jashpur : इस गांव में अब अपराधियो पर होगा तीसरी आँख का पहरा, अपराधियों के हौसले होंगे पस्त, पुलिस के साथ मिलकर व्यपारियो ने लिया यह निर्णय पढ़िए पूरी खबर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। जिले में बढ़ती चोरियों एवम अन्य अपराधों की रोकथाम एवम नियंत्रण को लेकर पिछले दिनों दुलदुला में जशपुर पुलिस अधिक्षक विजय अग्रवाल जी द्वारा व्यवसायियों एवम पंचायत के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर बढ़ रहे अपराधों में नागरिकों को सहयोग का आव्हान किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधी अपने कार्यो को अंजाम दे रहे है,पुलिस भी सक्रियता से अपने कार्य कर रही है
परन्तु बिना नागरिकों के सहयोग के कई बार हमें अपराध पर नियंत्रण अथवा साक्ष्य जुटाने में या तो लम्बा समय लग जाता है या पुलिस असफल हो जाती है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समय की आवश्यकता नुसार अब सभी व्यापारियों तथा ग्राम पंचायत,नगर पंचायतो नगर पालिकाओं को भी अपने क्षेत्र के सार्वजनिक चौक चौराहों,तथा सार्वजनिक स्थलों पर सी सी tv कैमरे लगाए जाने चाहिए ताकि कोई भी अपराधी बच न सके,सभी के छोटे छोटे सहयोग से हम दुलदुला में चोरियों सहित अन्य अपराधों पर नियंत्रण पा सकते है।। पुलिस अधीक्षक की बातों का व्यपारियो पर गहरा असर हुआ और एक मत से सभी व्यपारियो एवम ग्राम पंचायत दुलदुला ने सहयोगात्मक रूख अपनाकर अतिशीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने की बात कही और विश्वास दिलाया कि जिले में दुलदुला पहला कस्बा होगा जहां सभी सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे,उपस्थित व्यपारियो ने इस मार्गदरसन हेतु अग्रवाल पुलिस अधीक्षक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए अति शीघ्र इन सीसीटीवी कैमरों के शुभारंभ आपके हाथों करने का निवेदन किया। इस अवसर पर श्री बसंत गुप्ता,अरुण गुप्त विजय गुप्ता, महेश गुप्ता, अजय गुप्ता, अनिल जयशंकर क्लेमेंट लकड़ा, पुष्पा लकड़ा सरपंच मिथुन सोनी, विक्की शर्मा, भीम संजीत गुप्ता, शम्भू गुप्ता, बबलू ठाकुर राजकुमार गुप्ता, रोहित विकास आलोक रिशु, प्रवीण गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, आदित्य पारी सहित स्थानीय थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!