Advertisements

Big Breaking Jashpur : जब मंदिर से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया शिवलिंग, मचा हड़कंप,खोजबीन के बाद यहां से मिला शिवलिंग

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

लोदाम, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पड़ोसी राज्य झारखंड के रायडीह प्रखंड (ब्लाक) में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी होने से हड़कंप मच गया। शाहीटोली में स्थित यह शिव मंदिर,श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र रहा। मंदिर में चोरी की घटना की खबर तेजी से इलाके में फैलने लगी और मौके पर भीड़ जमा होने लगी थी।

इस बीच रायडीह के थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा और बीडीओ अमित कुमार मिश्रा शाही टोली पहुँचे। अधिकारीयो ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर मंदिर से गायब हुए समान की पता साजी में जुट गए। कुछ ही देर में शिवलिंग को बरामद कर लिया गया। दरअसल,इस मूर्ति को गांव के ही एक मानसिक रोगी व्यक्ति उठा कर ले गया था। बहरहाल,मंदिर से रहस्यमयी तरीके से गायब हुई मूर्ति के सुरक्षित मिल जाने से स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!