Advertisements

जब धरती ने अपराधी के मंसूबे पर फेरा पानी,जमीन में दफन शव की शुरू हुई जांच तो सामने आया प्यार,तकरार और अपराध की ऐसी गाथा

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कुनकुरी, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रंजीत शर्मा की रिपोर्ट। जमीन के अंदर मिली महिला के शव के अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए,कुनकुरी पुलिस ने हत्यारे को जेल का रास्ता दिखा दिया है। कुनकुरी के थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मंगलवार को पुलिस को स्थानीय लोगो ने सूचना दी थी कि भंडारी चौक के पास स्थित एक कुएं के पास से तेज दुर्गंध आ रहा है। सम्भवतः किसी मनुष्य का शव आसपास है। मौके पर जब पुलिस की टीम पहुँची तो कुएं के बगल में जमीन में कुछ गड़े होने के निशानात मिले। स्थानीय लोगो ने गढ्ढे में दो दिन पूर्व रहस्यमयी तरीके से लापता हुई महिला सुशीला कीरो का शव होने की आशंका जताई। रात हो जाने की वजह से गढ्ढे की तलाशी पुलिस ने दूसरे दिन तहसीलदार प्रमोद चन्द्रवंसी की उपस्थिति में ली। गड्ढे से सुशीला कीरो का शव बरामद किया गया। बुरी तरह से सड़ चुके शव की पहचान मृतिका के बेटे विनोद कीरो ने साड़ी से की। मृतिका की शिनाख्ती के बाद हत्या के इस मामले में पुलिस ने सन्देह के दायरे में आए आरोपी फ्रांसिस कुल्लू को खोजने के लिए ताकत झोंक दी। जल्द ही फ्रांसिस को गांव से हि धर लिया गया। थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि मृतिका के बेटे ने मां के गुम होने के सूचना में बताया था कि 4 अगस्त को फ्रांसिस कुल्लू से हुए झगड़े के बाद से ही उसकी मां लापता है।

कुनकुरी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी फ्रांसिस कुल्लू

संदेही से जब कुनकुरी पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो फ्रांसिस ने जो राज उगला,उसे सुनकर सब हैरान हो गए। आरोपी ने बताया कि मृतिका सुशीला कीरो के पति की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी था। इसके बाद से वह,आरोपी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। लेकिन बीते कुछ दिनों से सुशीला आरोपी से अलग रहने लगी थी। सुशीला की यह बेरुखी फ्रांसिस को नागवार गुजर रही थी। घटना दिनांक 4 अगस्त को वह सुशीला को वापस अपने साथ रहने के लिए राजी करने के लिए पहुचा था। इसी बात को लेकर फ्रांसिस और सुशीला के बीच जम कर विवाद और मारपीट हुआ। विवाद के दौरान आरोपी फ्रांसिस ने पास में पड़े हुए डंडे से सुशीला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने जुर्म को छुपाने के लिए फ्रांसिस ने सुशीला के शव को जमीन में दफना दिया था।लेकिन,अंततः धरती ने फ्रांसिस के अपराध को उजागर कर दिया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!