Advertisements

भाजपा ने नारी शक्ति को परिवार के मुखिया का दर्जा दे कर,समाज मे दिलाया मान-सम्मान,महिला मोर्चा मंडल की बैठक में बोली जिला अध्यक्ष ममता कश्यप

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

बागबहार, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। अखिलेश शर्मा की रिपोर्ट।भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले महिला मोर्चा के नेतृत्व में मंडल क्षेत्र के नए पदाधिकारियों का आज बागबहार मंडल के मयूर नाचा में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा पैंकरा के नेतृत्व में प्रथम बैठक व नवगठित मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जहां मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, पूर्व विधायक शिव शंकर पैकरा, बागबहार मंडल प्रभारी श्रीमती हेमवती भगत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती उमा देवी, जनपद सदस्य श्रीमती मीना चौहान शामिल हुए। कार्यक्रम में सर्वप्रथम महिला मोर्चा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात नवगठित पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप ने कहा कि नारी शक्ति के महत्व को भाजपा अच्छे से जानती है नारी का वास्तविक सम्मान इसी पार्टी में है इसलिए आज महिलाओं को घर के मुखिया का दर्जा प्राप्त हुआ है हम सब महिलाएं एकजुट होकर काम करेंगे ताकि भाजपा के शीर्ष नेता के साथ हम अपने गांव शहर समाज परिवार को सही दिशा दे सकें।

मैं सभी महिलाओं से आग्रह करती हूं कि आप सब आपसी तालमेल से पार्टी में रहकर काम करें । वही कार्यक्रम में पूर्व विधायक शिव शंकर पैकरा ने नारी शक्ति को नमन करते हुए महिला मोर्चा के नवगठित पदाधिकारियों का स्वागत किया, पार्टी में अपना अमूल्य समय देकर महिला मोर्चा को जोड़े रखने तथा उनके समस्याओं पर हमेशा खड़े होने की बात कहे। इसी कड़ी में कोतबा मंडल में भी महिला मोर्चा के नेतृत्व में परिचय सम्मेलन व स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नागलोक में 31 हाथियों ने जमाया डेरा,सुबह से मुनादी कर वन विभाग कर रहा है सतर्क

जहां जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती ममता कश्यप व पूर्व विधायक शिव शंकर पैकरा शामिल हुए इस अवसर पर बागबहार मण्डल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमित्रा पैकरा, श्रीमती दुर्गावती पैकरा, श्रीमती त्रिवेणी पैकरा, रुकमणी, वसुंधरा, द्रोपति, सुभद्रा, रामप्यारी , चांदनी सिंह ठाकुर, जयंती पैकरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद शर्मा, मंडल महामंत्री चंद्रचूर्ण सिंह बंजारा सोशल मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रमोद जायसवाल भाजयुमो महामंत्री कमलेश यादव, धीरन पैकरा, रामसाय सहित मंडल पदाधिकारी शामिल थे तथा कोतबा मंडल से मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल उमाशंकर भगत महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा शामिल थे।

जिले के पुलिस कप्तान को डीजीपी ने किया समानित,इन कार्यो के लिए मिला उत्कृष्ट सेवा पदक

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!