Advertisements

बाइक चोर के साथ चोरी की बाइक खरीदने वाले मजदूर गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण में बाइक चोरी करने के आरोपी के साथ चोरी की बाइक खरीद कर इस्तेमाल करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के तपकरा थाना क्षेत्र का है। घटना दिनांक 9 सितंबर 2020 को सूर्यप्रकाश सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम केराडीह थाना नारायणपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनकी बाइक सीजी 15 डी.एम./4645 को रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया था, प्रकरण की धारा 379 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी तथा चोरी गये मोटर सायकल की लगातार पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 18 अगस्त को मुखबीर सूचना पर संदेही आरोपी सिफटेन रजा खान निवासी केराडीह को पूछताछ हेतु थाना में लाया गया था, पूछताछ दौरान सिफटेन रजा द्वारा घटना दिनांक को रात्रि में मोटर सायकल मालिक सूर्य प्रकाश सिंह के आंगन से उसके मोटर सायकल को चोरी कर अपने रिश्तेदार के घर में रखना तथा समय-समय पर मोटर सायकल को चलाना बताया। आरोपी द्वारा उसके रिश्तेदार के घर से घर चोरी गये मोटरसायकल को लाकर दिनांक 15.08.2021 को लिफ्ट मशीन में काम करने वाले मजदूर हेमंत श्रीवास तथा विकास केरकेट्टा को 8 हजार में बेचने की बात स्वीकार की। प्रकरण सदर में आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर चोरी किये मोटर सायकल को ग्राम महुआटोली में आरोपी के बताये जगह से बरामद कर जप्त किया गया, एवं प्रकरण के अन्य आरोपी हेमंत श्रीवास तथा विकास केरकेट्टा द्वारा चोरी का मोटर सायकल को 8000 रू. में खरीदना स्वीकार किया गया। मामले में आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी सिफटेन रजा खान,विकास केरकेट्टा,हेमंत श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक जगसाय पैंकरा, स.उ.नि जयनंदन मार्बल,नंदलाल यादव, अनानियुस टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!