Advertisements

Breaking Jashpur : जिला अस्पताल में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, ऑपरेशन थियेटर मे लगी आग, ओटी में मौजूद थे पेशेंट, अस्पताल में भरा काला धुँवा,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ ब्यूरो। जशपुर जिले अस्पताल में आधी रात को आग लग गई, आग लगने की अस्पताल में हड़कंप मच गया वही सिक्युरिटी गार्ड एवं वार्ड बॉय ने पाया आग पर काबू,

दरअसल जिला अस्पताल में गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को मेजर ओटी में भीषण आग लगी, घटना तकरीबन रात के 1 बजे की बताई जा रहा है, अनुमान लगाया जा रहा है आग सोट सर्किट से लगी होगी, आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया और भागमभाग लग गई नाईट ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड, वार्ड बॉय, एवं कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया,

आग के कारण उठे काले धुंआ अस्पताल में भर गया और महिला वार्ड सहित आसपास फैलने लगा, स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कूलर लगा कर अस्पताल से बाहर निकाला गया,

इस दोरान सिक्यूरिटी गार्ड में तैनात शिवानंद प्रधान ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना नरेश के द्वारा मिली थी, की ऑपरेशन थियेटर के एक कमरे में आग लग है जिसके बाद जाकर आग बुझाई गई, उन्होंने बताया कि आग बुझने के पुख्ता इंतज़ाम नही है उन्होंने 4 फायर सिलेंडर की मदद से आग बुझाई गई,

लेकिन आग पूरी तरह नही बुझ पाई, उन्होंने बताया कि वो सिलेंडर भी कभी पुराने हो चुके है, मेजर ओटी में आग लगने के दोरान एक मरीज भी मौजूद था जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, ओर दूसरे वार्ड में शिप्त कर दिया गया, बाहरहाल आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, नही तो कोई बड़ी घटना घट सकती है, वही समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था की ऑपरेशन थिएटर में किन-किन चीजों में आग लगी है और कितने का नुकसान हुआ है

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!