Breaking Jashpur : शादी का सुनहरा सपना दिखा किशोरी ली लूट ली इज्जत,और भाग गया महाराष्ट्र,इस तरह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। मामला मनोरा चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सुलई राम उर्फ राहुल प्रजापति ने 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फांस लिया था और उसका दैहिक शोषण करता रहा। इसी साल 29 फरवरी को पीड़ित किशोरी की माँ की शिकायत पर मनोरा पुलिस ने आरोपी सुलई राम के खिलाफ धारा 376 और पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया था। इस बीच आरोपी फरार हो गया था। पुलिस उसकी लगातार पतासाजी में जुटी हुई थी। इस बीच साइबर सेल को आरोपी के मोबाइल का लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे जिले में मिला। एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर,एसडीओपी आर एस परिहार और कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे के मार्ग दर्शन में मनोरा पुलिस की टीम ने पुणे में दबिश देकर आरोपी सुलई राम को गिरफ्तार कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!