Breaking Jashpur : पत्नी से झगड़ा न करने की नसीहत देना ग्रामीण को पड़ गया महंगा,भड़के आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर, कर दिया ये हाल,बचाव करने आई मां को भी नहीं बख्शा,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। पत्नी से मारपीट कर रहे ग्रामीण को झगड़ा न करने की नसीहत देना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। आरोपी ने हाथ में पकड़े हुए कुल्हाड़ी से ग्रामीण पर हमला कर दिया। सिर में आए गंभीर चोट की वजह से एक ग्रामीण की मोैके पर ही मौत हो गई,वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला,सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लुईकोना के कोरवा बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक 23 अगस्त की रात तकरीबन साढ़े 12 बजे की है। कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे ने बताया कि घटना के वक्त आरोपी महेश राम और उसकी पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो रहा था। विवाद के दौरान,आरोपी ने घर में रखे हुए एक कुल्हाड़ी को उठा लिया। पति के खतरनाक इरादे को भांप कर,आरोपी की पत्नी,बचाओ बचाओ की गुहार लगाते हुए घर से बाहर भाग कर पड़ोस में रहने वाले श्रीराम के घर के पास पहुंंच गए। पत्नी का ​पीछा करते हुए आरोपी महेश राम भी श्रीराम के घर पहुंच गया और गालि गलौच करते हुए,पत्नी से मारपीट करने लगा। श्रीराम ने महेश को आधी रात के वक्त झगड़ा ना करने की नसीहत दी। इससे भड़के हुए महेश ने श्रीराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गर्दन में आए संघातिक चोट की वजह से श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गई। बेटे को बेकाबू होते देख कर मौके पर पहुंची उसकी मां ने भी महेश को रोकने की कोशिश,लेकिन गुस्से से पागल हुए महेश ने कुल्हाड़ी से मां पर भी वार कर दिया। आरोपी के हमले से महिला के सिर व पीठ में चोट आई है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए,वारदात में प्रयोग किए गए कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302,307 के तहत अपराध दर्ज करते हुए,न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!