Advertisements

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत संकल्प में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क। राष्ट्रीय अन्धत्व नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत 26 अगस्त से 8 सितम्बर 2021 तक 30 वाँ राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है और छात्र-छात्राओं को आँखो की देखभाल हेतु जागरूक किया जा रहा है।

इस सम्बंध में द प्राइम न्यूज़ को संकल्प शिक्षण संस्थान के प्राचार्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर के निर्देश पर एवं नोडल अधिकारी डा. सीपी एक्का नेत्र सर्जन के मार्गदर्शन में संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत छात्र-छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर आँखो की देखभाल एवं सावधानी की जानकारी नेत्र सहायक अधिकारी देव कुमार चौधरी एवं उमेश कुमार डनसेना ने दी।राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा के तहत स्थानीय शाबाउमावि., महारानीलक्ष्मी बाई कउमावि., डी.पी.एस.विद्यालय, दिगम्बर जैन विद्यालय, संत जेवियर्स विद्यालय, सरस्वती शिशु मेदिर उ.मा.वि. के छात्र-छात्राओं को भी नेत्र संबंधी जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित किये जा रहहे है। कार्यक्रम का संचालन संकल्प के शिक्षक श्री राजेन्द्र प्रेमी ने किया। कार्यक्रम में संकल्प के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

 

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!