Advertisements

रात के अंधेरे में हाथियो ने घेर लिया एक घर,नींद में गाफिल किशोरी फंस गई अतिकायो के बीच,सुबह मिली इस हालत

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

फरसाबहार,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रोहित यादव की रिपोर्ट।  घर मे सो रहा एक परिवार पर हाथियो ने आधी रात को हमला कर दिया। हाथियो  ने ग्रामीण के घर को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथियो के हमले से बचने के लिए वयस्क सदस्य भाग निकले,वही 17 वर्षीय किशोरी,मलबे में फंसने से हाथियो से घिर गई। घटना,जिले के पत्थलगांव रेंज के चिकनिपानी गांव की है। जानकारी के अनुसार इस गांव की निवासी रिया चक्रेश 17 वर्ष,के कच्चे मकान में बीती रात तकरीबन 12 बजे  गौतमी हाथी दल ने घेर लिया। हाथियो के घर तोड़ने की आवाज सुनकर रिया और उनके स्वजनों की नींद टूटी और जान बचाने के लिए वे पिछले दरवाजे से भागने लगे। घटना के वक्त घर मे रिया सहित 5 सदस्य थे। मलबे में घिर जाने से रिया जल्दी से भाग नही पाई। स्वयं को हाथियो से घिरा हुआ पा कर रिया बुरी तरह से सहम गई। जान बचाने के लिए मलबे की आड़ में छुपते हुए,घर की बाड़ी की ओर भाग गई और रात भर सिंचाई के लिए लगे हुए पंप के पीछे छिपे रही। हाथियो के वापस चले जाने के बाद,स्वजनों ने रिया की खोज शुरू की। इस बीच,घटना की सूचना पर हाथी मित्र दल भी मौके पर पहुँच गया। अंधेरा होने की वजह से काफी तलाश के बावजूद रिया का पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह वह, पंप के पास मिली। रिया के सही सलामत मिलने के बाद स्वजनों और वन कर्मियों ने राहत की सांस ली।


*हाथियो के आतंक से दहल रहा है जशपुरांचल-*
जिले में हाथियो की लगातार बढ़ते हुए हलचल से तबाही मचा हुआ है। अतिकाय घर और खेत को निशाना बना रहे हैं। वन विभाग के मुताबिक जिले में इस वक्त अलग अलग इलाके में 60 हाथी भटक रहे हैं। जिनमे 32 हाथी तपकरा रेंज में और 9 हाथी पत्थलगांव रेंज में डेरा जमाएं हुए है। तपकरा रेंज में बीते 24 घण्टे के दौरान कम से कम 15 किसानों की फसलों को रौंदा है।

घटना की सूचना पर,हाथी मित्र दल मौके पर पहुँच गया था। हाथियो से बचने के लिए किशोरी पंप हाउस में छिपी हुई थी। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मकान क्षति का आंकलन रिपोर्ट तैयार किया जा रहा है। जल्द ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।’
एसके गुप्ता,एसडीओ,पत्थलगांव।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!