Advertisements

politics : अब हरे सब्जी की कीमत को लेकर शुरू हुई सियासत,भाजपा किसान मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी,यह है पूरी मांग

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कुनकुरी, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। जिले में अब हरे सब्जी की कीमत को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा किसान मोर्चा ने, जिले के छोटे किसान और सब्जी विक्रेताओं पर,जबरन सब्जी का भाव कम करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। मोर्चा की बैठक रविवार को कुनकुरी धर्मशाला बाजारडाँड़ में बैठक आयोजित की गई,जिसमें किसान हित को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई।इस मौके पर भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केशर मौजूद रहे।किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता संकेत पैंकरा ने बताया कि बैठक में कुनकुरी बाजार डाँड़ में किसानों को सब्जी बेचने के लिए स्थान की उन्हें सुनिश्चित करने के लिए नगर पंचायत से मांग रखी गयी है,वर्तमान में नगर पंचायत द्वारा लॉटरी के माध्यम से स्थान सुनिश्चित करने को लेकर उनके द्वारा विरोध जताया है,साथ ही उन्होने बताया कि सब्जी के थोक विक्रेताओ को अलग स्थान उन्हें दिलाये जाने को लेकर मांग रखी गयी है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केशर सिंह ने बताया कि किसानों को अपनी सब्जी की दर तय करने के लिए स्थानीय थोक विक्रेताओ द्वारा दबाव बनाया जाता है,उन्हें पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान करें।किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने मांग पूरी नही होने पर 8 सितम्बर को वृहद आंदोलन करने की चेतावनी दी है।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री नायक मिश्रा,युवा मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा,जुनैद अहमद ग्रामीण उपाध्यक्ष किसान मोर्चा,त्रिलोचन यादव,जगर यादव,विशेसवर यादव,जितेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के पदाधिकारिगण मौजूद रहे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!