Advertisements

एसआई पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, जुर्म दर्ज

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

रायपुर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला ने एसआई अजयकांत तिवारी पर दुष्कर्म और अश्लील फोटो और वीडियो बनाने का गम्भीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी एसआई से उसकी पहचान 2004 में रायपुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी। जान पहचान जल्द ही प्रेम में बदल गई और एसआई,जो उस वक्त आरक्षक था,ने शादी का प्रलोभन दे कर उससे दुष्कर्म किया। आगे पीड़िता और आरोपी का अलग अलग जगह शादी हो गई। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने फोटो और वीडियो के बूते पीड़िता को ब्लैकमेल करके जबरन दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर लिया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!