Advertisements

Breaking Jashpur: : दिव्यांग नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार, अकेले पन का फायदा उठाकर आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को दिया था अंजाम

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क :- बगीचा पुलिस ने नाबालिग दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है, मिली जानकारी के अनुसार घर मे अकेलेपन का फायदा उठाकर आरोपी ने दिव्यांग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था,


घटाना के संबंध में बगीचा थाना प्रभारी एसआर भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6 सितंबर को थाना बगीचा क्षेत्र निवासी 50 वर्षीय प्रार्थी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी 17 वर्षीय नाबालिग लड़की जन्म से दिव्यांग है एवं बातचीत नहीं कर पाती है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी दिनांक 6 सितंबर को मछली मारने गांव के नाला में गया हुआ था, ओर उसकी भी पत्नी जंगल लकड़ी लेने गई थी, इस दोरान घर में उसकी नाबालिग पुत्री थी। जिसका फायदा उठा कर लगभग 2 बजे दिन में आरोपी नारायण यादव इसके घर आकर इसकी पुत्री को घर से जबरन उठाकर घर के पीछे पड़ोस के सुनसान मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था, इसी दोरान गांव के कुछ लोगों के चिल्लाने की आवाज सुन कर उसे आवाज देने लगे तब आरोपी पीड़िता को छोड़ कर भाग गया, था जिसके बाद पीड़िता ने एवं उसके परिजनों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई

वही मामले में पुलिस ने आरोपी नारायण यादव के उपर धारा 376 भा.द.वि. 5(ट), 6 पॉक्सो एक्ट के तहत् अपराध दर्ज कर जाँच शुरू की ओर फरार आरोपी की लगातार पता-तलाष के दौरान घेराबंदी कर आरोपी नारायण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी टटकेला थाना बगीचा को ग्राम झिक्की से 7 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरी. सकलू राम भगत, स.उ.नि जयसिंह मिर्रे, प्र.आर. 323 रामानुजम पाण्डेय, आर. 564 फुलजेंस टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!