Advertisements

Breaking Jashpur : 17 वर्ष लड़की को भगा ले गया दिल्ली गुड़गांव  छोड़ हो गया फरार,  पुलिस ने फरार आरोपी को दो साल बाद किया गिरफ्तार,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The Prime News जशपुर जिले की फरसाबहार पुलिस ने नाबालिग को दिल्ली गुड़गांव भगाकर लेजाने वाले आरोपी को दो साल बाद गिरफ्तार किया है, घटना के सम्बंध में पुलिस अधिक कार्यालय से जानकारी देते बताया कि  थाना फरसाबहार क्षेत्र निवासी प्राथी की नाबालिक लड़की उम्र 17 वर्ष जो कक्षा 8 वीं तक पढ़ी है, वह दिनांक 19.07.2019 के प्रातः 10.00 बजे कपड़ा खरीदने के लिए जा रही हूं कह कर घर से निकली, और आज दिनांक तक घर वापस नही आई। प्राथी अपनी लड़की का आस-पास में तथा रिश्तेदारों में पता-तलाश करते रहा। कुछ दिनों बाद दिनांक 23.08.2019 के 11.00 बजे प्राथी की लड़की इसे फोन करके बताई कि *”मेरे को शैलेन्द्र केरकेट्टा एवं उसका साथी जो सीतापुर के रहने वाले है, वह उसे लेकर दिल्ली गुड़गांव लेकर आये और छोड़ दिये हैं, तथा मेरे मोबाइल को भी रख लिए है”।* प्रार्थी की नाबालिक लड़की को शैलेन्द्र केरकेट्टा एवं उसका साथी द्वारा बहला फुसला कर भगा ले गए हैं। इसकी नाबालिक लड़की साथ मे एक काले रंग की बैग जिसमे उसके पहनने के कपड़े आधार कार्ड वगैरह को रखी है।
             
प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363, 370 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अपराध कायमी के पश्चात प्रकरण के आरोपी शैलेन्द्र केरकेट्टा एवं उसके साथी का लगातार पतासाजी किया जा रहा था, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला शैलेन्द्र केरकेट्टा अपने ग्राम सीतापुर आया है, इस सूचना पर तत्काल थाना फरसाबहार की पुलिस टीम द्वारा उसके निवास पर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपराध घटित करना स्वीकार करने से आरोपी *शैलेन्द्र केरकेट्टा उम्र 19 वर्ष ग्राम बरपारा उलकिया थाना सीतापुर* को दिनांक 11.09.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। प्रकरण की अपहृता को पूर्व में बरामद कर लिया गया है।
            उक्त प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी फरसाबहार उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिदार,आर0 क्रमांक 681 रामसागर राम नायक,555 शोभित साय, चालक आर.764 शैलेन्द्र प्रधान, म.आर.700 राजकुमारी पैंकरा का विशेष योगदान रहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!