Advertisements

अपचारी बालक के कारनामे देख कर पुलिस अधिकारी भी रह गए हैरान,निशानदेही पर जब्त हुए इतने लाख के सोने चांदी के जेवर

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

कुनकुरी,द प्राइम न्यूज नेटवर्क। रंजीत शर्मा। घर मे सेंधमारी कर चांदी के जेवर और नगदी चुराने के मामले में कुनकुरी पुलिस ने अपचारी बालक को संरक्षण में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रविन्द्र शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 और 13 सितंबर की दरम्यानी रात उनके घर से अज्ञात चोर जेवरात और नगदी चोरी कर लिए है। मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 457,380 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच के दौरान कुनकुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की इस वारदात को 16 वर्षीय अपचारी बालक ने अंजाम दिया है। एसपी विजय अग्रवाल और एसडीओपी के मार्गदर्शन में दबिश दे कर थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा,एएसआई मानेश्वर सहानी,प्रधान आरक्षक कार्तिक भगत,आरक्षक प्रमोद रौतिया,जितेंद्र गुप्ता,गणेश यादव,अजय,मनोज एक्का की टीम ने दबिश दे कर अपचारी बालक को संरक्षण में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में बालक ने चोरी करना कबूल किया। निशानदेही पर कुनकुरी पुलिस ने चोरी के 4तकरीबन 5 लाख रुपये के जेवर और नगदी बरामद किया गया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!