जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। धर्मांतरण के खिलाफ प्रदेश व्यापी आंदोलन चला रही भारतींय जनता युवा मोर्चा ने अब भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जु देव के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में संकल्प यात्रा निकालने की घोषणा की है। इस यात्रा के दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता शहर से लेकर गांव के एक एक घर तक पहुचेंगे और इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि जिस इलाके में धर्मांतरण शुरू नहीं हुआ है,वहां यह किसी भी रूप में शुरू ना हो पाए।

इस यात्रा के दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ता घर घर मे जा कर भगवा ध्वज भेंट कर लोगो को हिन्दू धर्म का इतिहास और महत्व समझा कर जागरूक करेंगे। जो लोग हिन्दू धर्म छोड़ कर दूसरे धर्म अपना चुके हैं,उन्हें मूल धर्म मे वापस लाने के लिए प्रयास करने के साथ भविष्य में धर्मांतरण रोकने के लिए एक विशेष टीम का गठन करेगी। यह टीम धर्मांतरण की शिकायत मिलने पर कठोर कदम उठाएगी।





