Advertisements

Breaking Jashpur : शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक देता रहा दुष्कर्म की घटना को अंजाम, रोंग नंबर से हुई थी युवती से जान पहचान, आरोपी इस तरह गया पहुँचा सलाखों के पिछे

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर द प्राइम न्यूज़ नेटवर्क : जशपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती से आरोपी की जान पहचान रोग नम्बर के जरिये हुई थी।घटना के सम्बंध में थाना प्रभारी जशपुर लक्ष्मण सिंह ध्रुवे ने बताया कि सीतापुर जिला सरगुजा क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती ने 28 अगस्त 2021 को थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में अंजान व्यक्ति का मोबाईल नंबर से युवती के मोबाईल नंबर में फोन आया पूछने पर अपना नाम अभय बड़ा निवासी जशपुर बताया, दोनों के मध्य मोबाईल से बातचीत होता था अभय बड़ा युवती को मिलने के लिये जशपुर बुलाया तब युवती अपने घर से 14 नवंबर 2019 को अपने ग्राम से बस में बैठकर जशपुर आई, जशपुर बस स्टैंड में अभय बड़ा मिला और युवती को अपने साथ अपने घर गम्हरिया पंडरीपानी ले गया और युवती के साथ दिनांक 15 नम्बर 2021 की रात्रि में शादी करूंगा कहकर इच्छा के विरूद्ध दैहिक शोषण किया, और इसी तरह आरोपी द्वारा शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर 15 नम्बर 2019 से 26 अगस्त 2021 तक अपने घर में रखकर कई बार दैहिक शोषण किया। वही पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने 376 (2) का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की पुलिस द्वारा मामले की जाँच के दौरान आरोपी की पता-तलाश दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर दिनांक 19 सितंबर 2021 को उसके निवास गम्हरिया पण्डरीपानी में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। आरोपी अभय बड़ा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम गम्हरिया पण्डरीपानी थाना सिटी कोतवाली जशपुर* के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् दिनांक 19 सितम्बर 2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे, आर. एडवर्ड जेम्स तिर्की, आर. पवन कुमार पैंकरा, स.आर. जगजीवन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!