Advertisements

Breaking Jashpur : बहन की इज्जत बचाने,साले ने कर दी जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। मेहमान बन कर आये जीजा की नीयत साली पर खराब हो गई,बदनीयती से वह नाबालिग साली से छेड़छाड़ करने लगा। जीजा की इस हरकत से सहमी किशोरी ने जीजा से बचने की शोर मचाया तो सहायता के लिए बड़ा भाई मौके पर पहुँच गया। बहन को जीजा से बचाने के लिए भाई ने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर गम्भीर रूप घायल कर दिया। घायल जीजा को इलाज के लिए मनोरा के अस्पताल में भर्ती किया गया है। रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली यह घटना जिले के आस्ता थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक घटना दिनांक 11 अक्टूबर को आहत जीजा पत्नी और बच्चों के साथ मेहमानी करने ससुराल आया हुआ था। तड़के तकरीबन 4 बजे वह पत्नी और बच्चों को डरा धमका कर दूसरे कमरे में भेज दिया और नाबालिग साली से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता ने इसका विरोध करते हुए मदद के लिए चीखने लगी तो उसका बड़ा भाई मौके पर पहुचा और जीजा को उसके बेजा हरकत के लिए फटकार लगाया। जीजा साले के बीच जमकर विवाद हुआ। जीजा को रोकने के लिए साले ने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आहत की बड़ी बहन की रिपोर्ट पर पुलिस ने साले के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए तहरीर में प्राथिया ने बताया है कि आहत ने पीड़ित को डेढ़ साल पहले भगा कर हरियाणा ले गया था। मामले की शिकायत पर आस्ता पुलिस की टीम किशोरी और आरोपित को वापस लेकर आई थी।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!