जशपुर नगर, द प्राइम न्यूज नेटवर्क। दो बाइक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा,कोतवाली थाना क्षेत्र के जरिया गांव के समीप रात तकरीबन साढ़े 8 बजे हुई। मृतक की पहचान धनंजय भगत पिता रामेश्वर भगत कल्याण आश्रम आरा कोना कंडोरा के रूप में की गई है। बताया जा रहा वह विद्युत विभाग का कर्मचारी था।

इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए हैं, एमरेंशिया कुजूर ,सुमन कुजूर खुटा पानी मनोरा चौकी थाना जशपुर जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एसडीओपी आर एस परिहार,कोतवाली प्रभारी एलएस धुर्वे सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है।





